इसी माह शुरु हो जाएगी 8 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया

इसी माह शुरु हो जाएगी 8 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया
भोपाल,यशभारत। प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए राज्य रोजगार बोर्ड (ईएसबी) ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इससे माना जा रहा है कि इस भर्ती की प्रक्रिया इसी माह शुरु हो सकती है। इसमें 7,500 आरक्षक और 500 सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाना है। इसके लिए इसी सप्ताह विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है। इससके लिए क्षेत्रीय कार्यालयों को दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तीन साल के भीतर 22,500 कांस्टेबलों की भर्ती का लक्ष्य रखा है। इस साल की परीक्षा ईएसबी द्वारा आयोजित की जाएगी, जबकि अगले साल से यह जिम्मेदारी पुलिस भर्ती बोर्ड को सौंप दी जाएगी। कांस्टेबल और एसआई पदों के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय में लिपिक वर्ग के 500 पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया में है। पंजीकरण मानदंडों को लेकर अनिश्चितता के कारण यह भर्ती छह महीने से रुकी हुई थी। माना जा रहा है की भर्ती के दौरान होने वाली लिखित , शारीरिक दक्षता और साक्षात्कार सहित पूरी प्रक्रिया में लगभग छह महीने लगेंगे। सात साल बाद यह पहली एसआई भर्ती है, और खास बात यह है कि अब मेरिट सूची में शारीरिक परीक्षा के अंकों को भी शामिल किया जाएगा।







