दो वर्षीय बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत : परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मंडला lमध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो वर्षीय बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम निवारी निवासी डिमाक सिंह भांवरे के बेटे नमो के रूप में हुई है।
घटना निवारी कॉलेज के पास की है। नमो अपने 5 वर्षीय भाई और एक अन्य बच्चे के साथ घर के पास खेल रहा था। खेलने के बाद अन्य बच्चे घर चले गए, लेकिन नमो लापता हो गया। परिजनों ने आसपास तलाश की। उन्हें नहीं मिलने पर नैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। बच्चे की तलाश के लिए दो टीमें बनाई गईं। एक टीम अपहरण की जांच में जुटी। दूसरी टीम ने घर के आसपास तलाश की।
रात में एक गड्ढे में बच्चे का शव मिला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







