देश

बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर कांग्रेस चिंतित, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

कटनी, यशभारत। जिले में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों, अवैध शराब,गांजा एवं सट्टा को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला की अगुवाई में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा। प्रशासन से सख्त कार्यवाई की कड़ी मांग करते हुए कहा गया कि यदि जिला प्रशासन संवेदनशीलता नहीं दिखाता और आवश्यक कार्रवाई नहीं करता है, तो आगामी समय में कांग्रेस पार्टी मैदान में उतरकर उग्र आंदोलन के माध्यम से अपनी मांगें पूरी कराने के लिए मजबूर होगी, ताकि नागरिक भयमुक्त होकर, निडर होकर अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग कर सकें और शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें।

इस मौके पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मज़दूर संघ ने रेलवे कॉलोनियों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए WCRMS प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया। ज्ञापन के दौरान रामनरेश त्रिपाठी, बीएम तिवारी, संतोष यादव, अशोक पाठक, महेंद्र कुमार, नवनेश जौहर, रमेश, बी.के. राय, अंकित ठाकुर, धीरेन्द्र दहिया, प्रमोद कुमार, अजाज खान, राजीव रंजन, डी.एस. चौहान, अवनीश दुबे, अंकित भगत, सुनील बघेल,आनन्द पटेल, राजेश जाटव, आफताब अहमद चोखे भाईजान, अजय गौंटिया,राजा जगवानी, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, दीपक केशरवानी, श्याम यादव,राम कुमार खटीक, अजय कोल, रमाकांत दुबे, अभय खरे, विनीत तिवारी, राघव प्रसाद, विजय मंगल चौधरी, समेत अन्य कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20250911 WA1159 IMG 20250911 WA1020

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button