भोपाल

राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने मूंग उपार्जन में बिल बनवाने की मांग उठाई

राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने मूंग उपार्जन में बिल बनवाने की मांग उठाई

1757494970 WhatsApp Image 2025 09 10 at 12.59.55

यशभारत भोपाल।  मूंग उपार्जन प्रक्रिया में आ रही परेशानियों को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने बुधवार को प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। संगठन ने बताया कि जिले के अनेक किसानों की मूंग 10 अगस्त से पहले ही वेयरहाउसों में जमा कर दी गई थी, बावजूद इसके तकनीकी और प्रक्रियागत कारणों से किसानों के बिल अभी तक तैयार नहीं हो पाए हैं। किसानों का कहना है कि वे लगातार उपार्जन केंद्रों और वेयरहाउसों के चक्कर काट रहे हैं। स्लॉट के समय निकल जाने के कारण कई किसानों का पक्का बिल नहीं बन पाया है। स्थिति यह है कि मूंग लंबे समय से गोदामों में पड़ी हुई है लेकिन भुगतान प्रक्रिया में देरी हो रही है। इससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रवादी किसान आर्मी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। समय पर बिल न बनने से उपार्जन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।संगठन ने प्रशासन से अपील की कि किसानों की मूंग का बिल शीघ्र तैयार कराया जाए और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही उत्पादन लागत और बाजार की अनिश्चितताओं से परेशान रहते हैं, ऐसे में सरकारी उपार्जन व्यवस्था में लापरवाही असहनीय है।बैठक में किसानों ने अधिकारियों से मिलने का समय देने की भी मांग की ताकि वे अपनी समस्याओं को विस्तार से रख सकें। उनका कहना है कि यदि संबंधित विभाग गंभीरता से प्रयास करें तो लंबित बिलों का समाधान तुरंत संभव है। राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने दोहराया कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्तर पर उनकी आवाज बुलंद की जाएगी। किसानों की यही मांग है कि उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले ताकि वे आगामी फसलों की तैयारी निश्चिंत होकर कर सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button