
जबलपुर यश भारत । सदर स्थित इंडियन कॉफी हाउस के सामने पार्किंग में खड़ी एक कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मेजर वी. बिजय कुमार के रूप में हुई है, जो जबलपुर के मिलिट्री हॉस्पिटल (MH) में पदस्थ थे। सूत्रों का कहना है कि मेजर का शव कार की ड्राइविंग सीट पर मिला।
घटनास्थल पर आर्मी की खुफिया शाखा (इंटेलिजेंस) के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। पुलिस का मानना है कि मेजर की मौत संभवतः हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।







