नरसिंहपुरl जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक नदी में डूब गया इसके बाद मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन बताया जा रहा है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका हैl
बताया जा रहा है कि करेली निवासी मोहित छीपा (25) नर्मदा नदी के सतधारा घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूब गया। घटना को 24 घंटे होने को है लेकिन मोहित का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
मोहित विसर्जन में सहयोग करने के लिए नदी में उतरा था। सतधारा घाट पर चिकनी मिट्टी के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। वह गहरे पानी में चला गया। घटना के समय मंडल के अन्य सदस्य भी घाट पर मौजूद थे।
हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन 24 घंटे बाद भी मोहित का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन घाट पर ही मौजूद है क्षेत्र में शोक की लहर हैl
Back to top button