मध्य प्रदेशराज्य

स्कूल की व्यवस्था चौपट : त्रैमासिक परीक्षाओं के बीच भवनो में रिसाव जारी, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित

दमोहlकुम्हारी हाई स्कूल पटेरिया में त्रैमासिक परीक्षाओं का दौर चल रहा ऐसे में छात्र-छात्राएं फर्श पर बैठकर प्रश्न पत्र हल करते हुए नजर आए lअंग्रेजी विषय का पेपर था जिसमें 86 बच्चे उपस्थित बताए गए कुल 178 छात्र छात्रा दर्ज हैंl भवन में पानी का रिसाव बना हुआ है जो छात्र-छात्राओं के लिए किसी मुसीबत से काम नहीं l भवन में सुधार हेतु पूर्व में राशि भी आई मरम्मत भी हुई, मगर उसके बावजूद भी रिसाव में कोई सुधार नहीं हुआl वहीं विद्यालय में पानी के रिसाव के के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है l

 

विगत वर्ष जिला कलेक्टर के द्वारा निरीक्षण हुआ जिन्होंने छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बेंच की व्यवस्था कराई थी मगर अब वह बेंच पटेरा उत्कृष्ट विद्यालय भेजी गई हैं lहाई स्कूल पटेरिया के छात्र जमीन पर बैठकर परीक्षा दे रहेl इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आई एल अठिया ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी इसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button