हत्या कर बीजा के जंगल में फेंकी थी लाश. पांच आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज
सिवनी जिले का रहने वाला था मृतक

हत्या कर बीजा के जंगल में फेंकी थी लाश. पांच आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज
सिवनी जिले का रहने वाला था मृतक
जबलपुर यशभारत। बरगी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बीजा के जंगल में युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच में तेजी दिखाते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय सत्येंद्र उईके पिता तीरथ उइके के रूप में हुई है जो कुंठा बुधवारा थाना घुसौर जिला सिवनी का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या किसी रंजिश या आपसी विवाद के चलते की गई है। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई।बरगी पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटना की वजह को लेकर जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।







