देशमध्य प्रदेश

एनएच-30 में बाइक सवार शिक्षक की मौत : स्पीड ब्रेकर से उतरते समय ट्राले की चपेट में आए; मौके पर तोड़ा दम

मंडला lजिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। बाइक से स्कूल जा रहे शिक्षक की ट्राले की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अंजनिया निवासी 60 वर्षीय राजकुमार झारिया के रूप में हुई। वे ग्राम बघरोड़ी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे।

अंजनिया चौकी प्रभारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि घटना अंजनिया बाईपास चौराहे से करीब 100 मीटर आगे हुई। ट्राला और बाइक सवार दोनों रायपुर की ओर जा रहे थे। स्पीड ब्रेकर पर बाइक सड़क से नीचे उतर गई। सड़क पर वापस आते समय शिक्षक ट्रक के पहिये की चपेट में आ गए। हेलमेट पहने होने के बावजूद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही 1033 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम में पायलट लेखराम यादव, ईएमटी रामचरण यादव और हेल्पर सुरजीत उइके शामिल थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंजनिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने ट्रॉला चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर कई दिनों से पड़ी रेत के कारण बाइक फिसल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button