प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमले के विरोध मे
कांग्रेस का प्रदर्शन मंगलवार को

जबलपुर| यश भारत।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर पिछले दिनों रतलाम में हुए हमले के विरोध में जबलपुर जिला कांग्रेस के द्वारा मंगलवार 2 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी, जबलपुर एवं जिला (ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा और ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने देते हुए बताया है कि
इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में लगातार फैलते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की माँग करना तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के उपरांत पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक, जबलपुर को सौंपा जाएगा।
कांग्रेसजनों का कहना है कि प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है और कानून-व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। इस पर तत्काल कठोर कार्रवाई आवश्यक है। साथ ही, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जैसे संवैधानिक और लोकतांत्रिक पद पर आसीन नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।
शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी एवं जिला (ग्रामीण) कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या प्रदर्शन में शामिल रहेंगे।







