देशमध्य प्रदेश

शिनावात्रा को अदालत ने प्रधानमंत्री पद से हटाया

थाईलैंड (Thailand) की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा (Paetongtarn Shinawatra) को पिछले महीने ही अदालत ने सस्पेंड किया था। नैतिक दुर्व्यवहार के चलते उन्हें पीएम पद से सस्पेंड किया गया था और मामले की जांच शुरू हो गई थी। अदालत ने इस दौरान फैसला सुनाया था कि जब तक शिनावात्रा के खिलाफ जांच चलेगी, तब तक वह पीएम पद की ज़िम्मेदारी नहीं संभालेंगी। उनकी जगह देश के डिप्टी पीएम फुमथम वेचायाचाई (Phumtham Wechayachai) को अंतरिम रूप से सरकार चलाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन आज अदालत ने शिनावात्रा को एक बड़ा झटका दे दिया है।

शिनावात्रा को अदालत ने प्रधानमंत्री पद से हटाया

थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने आज, शुक्रवार, 29 अगस्त को पहले से ही सस्पेंड चल रही शिनावात्रा को स्थायी रूप से उनके पद से हटा दिया है। उन्हें थाईलैंड-कंबोडिया के बीच बॉर्डर विवाद (Thailand-Cambodia Border Dispute) में नैतिक दुर्व्यवहार का दोषी पाए जाने पर पद से हटाया गया है। अदालत ने जब उन्हें सस्पेंड किया था तभी साफ कर दिया था कि दोषी पाए जाने पर शिनावात्रा को प्रधानमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ेगी। शिनावात्रा को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अब देश में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button