जबलपुरमध्य प्रदेश

किन्नर का भेष बनाकर यात्रियों से वसूली करने वाले आरपीएफ के हत्थे चढ़े

बचने के लिए टॉयलेट में बदलते थे कपड़े. सोमनाथ एक्सप्रेस का मामला

जबलपुर यशभारत।सोमनाथ एक्सप्रेस में किन्नर का भेष बनाकर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं वसूली करने वाले दो किन्नरों को पकड़ा गया उक्त कार्रवाई मदन महल आरपीएफ ने यात्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस पूरे मामले के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। आरपीएफ ने बताया कि पकड़े गए किन्नर पुलिस से बचने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में जाकर कपड़े बदल लेते थे।इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत उक्त कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि आरपीएफ मदनमहल आरपीएफ द्वारा हेल्प लाइन नंबर 139 पर सूचना हुई कि गाड़ी संख्या 11463 सोमनाथ एक्सप्रेस मे 2 फर्जी किन्नरों के द्वारा यात्रियों से मारपीट कर यात्रियों से अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। उक्त सूचना पर मदन महल आरपीएफ द्वारा गाड़ी के मदनमहल स्टेशन पर आने पर 2 किन्नरों की शिकायत करने वाले विनोद कुमार जैन की पहचान पर ट्रेन के जनरल डिब्बों एवं आरक्षित डिब्बों में चेक कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ पर बताया गया कि वह दोनों सगे भाई है तथा फर्जी किन्नर बनकर ट्रेन मे बिना अधिकार पत्र के प्रवेश कर यात्रियों के साथ गाली गलौच एवं हाथापाई कर वसूली करते थे। बाद में आरपीएफ द्वारा आउट पोस्ट मदनमहल लाया गया तथा उनके विरुद्ध अपराध कायम किया गया। उक्त कार्य नरसिंहपुर से श्रीधाम के बीच करते थे।

यह है पकड़े गए आरोपी

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब के मुताबिक पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम उमेश कुमार दहायत उर्फ सीमा किन्नर पिता देशपाल दहायत उम्र 35 साल निवासी ग्राम पड़रिया कला पोस्ट पड़रिया कला पन्ना थाना पवई हाल मुकाम रौसरा मे शैलू कुचाबंदिया के मकान मे किराए से रहते थे थाना- सिटी कोतवाली नरसिंहपुर जिला नरसिंहपुर एवं रजनीश कुमार दहायत उर्फ रीना किन्नर पिता देशपाल दहायत उम्र 35 साल निवासी ग्राम पड़रिया कला पोस्ट पड़रिया कला पन्ना थाना पवई जिला पन्ना हाल मुकाम रौसरा मे शैलू कुचाबंदिया शामिल हैं।

यह था कार्य करने का तरीका

ट्रेनों मे फर्जी किन्नर बनकर गाडरवारा से जबलपुर के मध्य यात्रियों से भीख माग कर पैसा कमाना तथा अपने गुरु पायल किन्नर को प्रतिदिन 500 रुपये देना बताये खुद किन्नरों वाले कपड़ों के अलावा अपने साथ जेन्ट्स सिविल कपड़े रखना तथा पकड़े जाने की वजह से बाथरूम मे कपड़ा बदल लेते थे।उन दोनो के अलावा अन्य दो किन्नरों में गंगा किन्नर व काजल किन्नर को भी अपना साथी बताया।उक्त कार्रवाई उप निरीक्षक महावीर सिंह सउनि प्रवीण कुमार मिश्रा प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह महिला आरक्षक रूपा गर्ग द्वारा की गई।

कई दिनों से थे सक्रिय

बता दें कि आरपीएफ को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग किन्नर बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे हैं। इसके बाद उक्त कार्रवाई की गई।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कई दिनों से सक्रिय था और यात्रियों को निशाना बनाकर अवैध कमाई कर रहा था।आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button