मध्य प्रदेशराज्य

गणपति बप्पा मोरया : सपने में दिखी भगवान गणेश की प्रतिमा, खुदाई में निकली मूर्तियां

दमोह। नरसिंहगढ़ स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर मंदिर परिसर में बुधवार को एक अद्भुत घटना देखने को मिली। यहां मंदिर समिति के सदस्य कैलाश मिश्रा को कई दिनों से भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर स्वप्न आ रहे थे। बार-बार आने वाले इस संकेत के बाद मंगलवार को समिति ने तय किया कि स्थल पर खुदाई की जाएगी।

बुधवार सुबह समिति के सदस्य एकत्रित हुए और जेसीबी से मिट्टी हटाने के बाद मजदूरों ने हाथों से खुदाई शुरू की। जैसे ही सपने में बताए गए स्थान पर गहराई तक खुदाई हुई, वहां से भगवान गणेश की प्रतिमा और साथ ही नंदी की प्रतिमा निकली।

इस खोज के बाद क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया। प्रतिमाओं को विशेष पूजन-अर्चना के बाद मंदिर में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह चमत्कार जैसी घटना है और इसे ईश्वर की कृपा माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button