जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

तीज की खुशी मातम में बदली, मां-बेटी 200 फीट गहरे कुंड में समाई, तलाश जारी

लगभग 200 फीट गहरे कुंड में समा गईं।

तीज की खुशी मातम में बदली, मां-बेटी 200 फीट गहरे कुंड में समाई, तलाश जारी

 

रीवा जिले के सिरमौर स्थित क्योंटी जलप्रपात पर तीज पर्व मनाने गई फूलमती सोंधिया (50) और उनकी बेटी कृषा सोंधिया (20) तेज बहाव की चपेट में आकर लगभग 200 फीट गहरे कुंड में समा गईं।

Rewa news: The joy of Teej turned into mourning at Rewa's Koynti waterfall

 

तीज पर्व की उमंग मंगलवार शाम रीवा जिले के सिरमौर स्थित प्रसिद्ध क्योंटी जलप्रपात पर मातम में बदल गई, जब घूमने गई मां-बेटी तेज बहाव की चपेट में आकर लगभग 200 फीट गहरे कुंड में समा गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंचे।
कैसे हुआ हादसा

सिरमौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुलहरा निवासी फूलमती सोंधिया (50) और उनकी बेटी कृषा सोंधिया (20) मंगलवार शाम लगभग 5 बजे क्योंटी जलप्रपात पर तीज पर्व मनाने आई थीं। स्नान के दौरान अचानक मां का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगी। मां को बचाने के प्रयास में बेटी भी पानी में गिर गई। दोनों बहाव की चपेट में आकर लगभग 200 फीट नीचे गहरे कुंड में समा गईं।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात अंधेरा होने के कारण तत्काल रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका। बुधवार सुबह एसडीईआरएफ और त्योंथर डीआरसी की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। गोताखोरों और बचाव दल ने जलप्रपात के कुंड और आसपास के हिस्सों में तलाश तेज कर दी है।

खबर लिखे जाने तक मां-बेटी का कोई सुराग नहीं मिला। क्योंटी जलप्रपात पर तीज और अन्य पर्वों पर स्थानीय और आस-पास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में घूमने आते हैं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। परिजन घटनास्थल पर बदहवास स्थिति में मौजूद हैं और लगातार अपनों के मिलने की आस लगाए बैठे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button