इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर किया बलाात्कार -आरोपी दो साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर किया बलाात्कार
-आरोपी दो साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत।
अयोध्या नगर स्थित एक होटल में एक युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक से पीडि़ता की दोस्त करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी, इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। जल्द ही दोनों के बीच मेलजोल शुरू हो गया। इसी बीच आरेापी ने युवती को मिलने के लिए होटल में बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी करीब दो साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा और फिर शादी से मना कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि 21 वर्षीय युवती प्राइवेट जॉब करती है। जुलाई 2023 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती तुसांक नाम के युवक से हुई थी, वह भी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। इसके बाद मेलजोन का सिलसिला शुरू हो गया। जल्द ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए। इसी बीच युवक ने युवती को मिलने के लिए अयोध्या नगर स्थित होटल डीके पैलेस में बुलाया। जहां उसने युवती को शादी करने का झांसा देकर बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी करीब दो साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। हाल ही में युवती ने जब उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने थाने पहुंंच कर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी तुसांक को गिरफ्तार कर लिया है।






