मध्य प्रदेशराज्य

आईसर कार की भिड़ंत : एक युवक की दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल

Table of Contents

दमोह, पटेरा lकुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात कटनी मार्ग रैपुरा और कुम्हारी के बीच गुदरी टेक पर एक आईसर और चार पहिया वाहन की भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई l

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार आयशर और कार की टक्कर के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई l 4पहिया वाहन में सवार 4 लोगों में गोलू विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया हैl वहीं तीन घायलों को पटेरा अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल भेजा गयाl जहां ड्यूटीरत डॉक्टर जावेद खान ने आलोक शर्मा को जबलपुर रेफर कर दियाl जबकि दो घायलों में माखन साहू दीपेंद्र सिंह का उपचार जिला अस्पताल में जारी हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button