जबलपुर :रिटायर रेल कर्मी का हनुमानताल में मिला शव
दो दिन से थे लापता,रेल कर्मचारियों में शोक

जबलपुर। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पूर्व मंडल सचिव व चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर के पद से दो माह पूर्व ही रिटायर हुए एसके वर्मा का शव आज सोमवार की सुबह हनुमाताल तालाब में मिला। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों व रेल कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गई है।
दो दिन से थे लापता
एसके वर्मा पिछले दो दिनों से अपने सरकारी आवास रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के समीप से अचानक लापता हो गये थे। उनकी तलाश परिजनों के साथ-साथ रेल कर्मचारियों द्वारा भी की जा रही थी, किंतु उनका कुछ नहीं पता चला। सोमवार सुबह हनुमानताल में एक शव मिला जिसकी शिनाख्त एसके वर्मा के रूप में हुई । वे हनुमानताल में किन परिस्थितियों में पहुंचे थे, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी।
6 माह से बीमारी थे परेशान
मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक़ मृतक एसके वर्मा पिछले 6 माह से बीमारी परेशान थे रविवार को अपना इलाज़ करवाकर हैदराबाद से जबलपुर वापस आये थे। प्रांरभिक जांच में बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है इधर रेल कर्मचारियों व उनको जानने वालों का कहना है कि एसके वर्मा बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे, उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं हो सकती।






