देश

मंडी शुल्क में छूट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तुअर दाल संघ ने माना आभार, किया स्वागत

कटनी, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कटनी में माइनिंग कॉन्क्लेव के दौरान तुअर दाल संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट कर राज्य सरकार द्वारा आयातित तुअर पर मंडी शुल्क में छूट प्रदान करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि यह कदम दाल उद्योग को संकट से उबारते हुए नए जीवन का संचार करेगा और उद्योग जगत को मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतिनिधियों ने आभार स्वरूप धन्यवाद पत्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सदैव जनता और किसानों के हित में कार्य कर रही है। उद्योगों के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी राज्य सरकार उद्योग और व्यापार जगत की बेहतरी तथा किसानों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाती रहेगी। इस अवसर पर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद वी.डी. शर्मा, विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय प्रभात पांडेय, विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह, संभागायुक्त धनंजय सिंह, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

FB IMG 1755972298721
FB IMG 1755972312478

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button