जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
यश भारत ब्रेकिंग…चलती गाड़ी पर गिरा पेड़ जबलपुर के जैन दंपति की दबने से हुई मौत
दमोह,यश भारत ।

दमोह,यश भारत । जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाई के समीप सोमवार को तेज आंधी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के चलते सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक चलती स्कूटी पर गिर गया, जिससे स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर ही गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद मौत हो गई।
मृतकों की पहचान आशीष जैन और उनकी पत्नी शोभा जैन, निवासी दीक्षितपुरा, जबलपुर, के रूप में हुई है। वे कुंडलपुर से दर्शन कर जबलपुर लौट रहे थे, तभी परसाई के पास तेज आंधी के बीच यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही तेजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।







