भोपाल

प्रतिबंधित नाइट्रावेट की तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल सील 510 नाइट्रावेट की गोलियां जबत, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

प्रतिबंधित नाइट्रावेट की तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल सील
510 नाइट्रावेट की गोलियां जबत, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
राजधानी की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधत नाइट्रावेट की गोलियां की तस्करी और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 510 गोलियां जब्त की हैं। पुलिस ने इस मामले में एक मेडिकल स्टोर से भी प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त मेडिकल स्टोर को सील कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीटी नगर क्षेत्र के अंबेडकर ग्राउंड के पास एक संदिग्ध युवक प्रतिबंधित नशे की गोलियां बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से 150 प्रतिबंधित नाइट्रावेट की गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर, थाना कमला नगर निवासी अनस अब्दुल उर्फ कल्लू पिता साजिद मियां(22) के रूप में की है। आरोपी अनस ने पूछताछ में बताया कि उसकी पहचान भोपाल जेल में झुग्गी अन्ना नगर सी-सेक्टर निवासी विशाल उर्फ रफ्तार बिटौरे पिता राजेन्द्र बिटौरे(24) से हुई थी, जो नशे की गोलियों की सप्लाई करता है। जेल से छूटने के बाद विशाल ने अनस को नशे की गोलियां बेचने का काम शुरू करने की बात का खुलासा किया था। अनस ने बताया कि जो गोलियां उसके पास से बरामद हुईं, वे उसने विशाल से 3000 रुपये उधार पर ली थीं और बेचकर रुपये लौटाने वाला था। अनस के खुलासे के बाद पुलिस टीम कस्तूरबा अस्पताल, गोविंदपुरा से विशाल उर्फ रफ्तार बिटौरेक को गिरफ्तार किया। मौके पर ही तलाशी में उसके पास नाइट्रावेट-10 की 5 पत्तियां (प्रत्येक में 30-30 गोलियां, कुल 150 गोलियां) मिलीं। आरोपी विशाल उर्फ रफ्तार ने पूछताछ में बताया कि उसको यह प्रतिबंधित गोलियां बरखेड़ी थाना जहांगीराबाद निवासी रवि साहू पिता स्व. प्रभुदयाल साहू (35) उपलब्ध कराता था। उसके नाइट्रावेट की गोलियां 2000 रुपये में रवि साहू से खरीदी थीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि साहू की बरखेड़ी स्थित माँ मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर तलाशी में नाइट्रावेट-10 की 7 पत्तियां (प्रत्येक में 30 गोलियां, कुल 210 गोलियां) बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट व म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के अंतर्गत के तहत गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। आरोपी अनस और विशाल के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में पूर्व में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button