देश

कपड़ों में प्रेस करते लगा करंट, किशोरी की मौत, आजाद चौक की प्यासी गली में घटना

कटनी, यशभारत। आज शाम आजाद चौक में हुए एक हृदय विदारक हादसे में लगभग 14 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक प्यासी गली निवासी निर्मल सोनी की सुपुत्री मान्या अपने घर पर कपड़ों में प्रेस कर रही थी, तभी वह बिजली के तार संपर्क में आ गई। करंट के तेज झटके से कुछ ही पलों में उसकी दुखद मौत हो गई। घटना को लेकर जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक देर हो चुकी थी। लड़की को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।

images 45 7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button