मध्य प्रदेशराज्य

तालाब में 2 दिन बाद उतराता मिला नाबालिक का शव: पिता की डांट के बाद घर से हो गया था गायब

ग्वालियर l नाबालिक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति हैl पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले 16 वर्षीय राज कुशवाह का शव किला स्थित तालाब में उतराता मिला। बहोड़ापुर पुलिस अपहरण मानकर पिछले दो दिनों से राज को तलाश रही थी। जैसे ही परिजनों ने लाडले का शव देखा तो बिलख पड़ेl

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव निगरानी में ले लिया है। उसे शंका है कि राज ने गुस्से में तालाब में कूदकर जान दे दी। हालांकि हादसे के एंगल पर भी जांच की जा रही है।

ग्रीन गार्डन विनय नगर निवासी गणेश कुशवाह ने काम ठीक से न करने पर 19 अगस्त को बेटे राज को डांट दिया था। इसके लिए अन्य परिजन ने भी उसे डांटा। इससे नाराज राज घर से निकल गया। परिजन सोच रहे थे कि शाम तक लौट आएगा, पर जब वह नहीं लौटा, तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। राज के फिर भी न मिलने पर परिजन बुधवार को बहोड़ापुर थाने पहुंचे और लापता होने की शिकायत की। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button