जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चाचा विधायक है कि अपार सफलता के बाद मैडम भाभी है हमारी….वायरल वीडियों पर आबकारी विभाग ने लिया संज्ञान

मैडम को किया प्रभार मुक्त

जबलपुर यश भारत। शहर की एक शराब दुकान में मनमाने दामों पर शराब बेचे जाने और इसमें विभाग की एक महिला व्रत प्रभारी को प्रभार मुक्त करते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इसके अलावा जिस सेल्समैन के द्वारा वीडियो में महिला अधिकारी का नाम लेकर ग्राहक को धौंस दिखाई जा रही थी उसे अनाधिकृत बताते हुए उसे दुकान से हटा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त 2025 को बनाए गए वीडियो की जांच में सामने आया कि दुकान में कार्यरत सेल्समेन का कोई नौकरनामा (अधिकृत नियुक्ति पत्र) नहीं था। इस पर विभाग ने अनाधिकृत सेल्समेन को दुकान से हटवा दिया।

वृत प्रभारी पर गिरी गाज

सहायक आयुक्त आबकारी, जबलपुर ने तत्काल प्रभाव से वृत क्रमांक-6 (अ) की प्रभारी श्रीमती शिल्पा स्वर्णकार, आबकारी उपनिरीक्षक को प्रभार से पृथक कर दिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

अनुज्ञप्तिधारी पर प्रकरण दर्ज

एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब विक्रय किए जाने पर संबंधित अनुज्ञप्तिधारी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button