सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के कृपालपुर में शनिवार सुबह 7 वर्षीय मासूम बच्ची महक गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना कैसे हुई?
महक की बड़ी बहन दुर्गा (14) सुबह 11 बजे बाजार जाने के लिए घर से निकली। महक भी उसके पीछे-पीछे मेन रोड तक पहुंच गई। दुर्गा ने उसे घर वापस भेज दिया और खुद ऑटो से शहर चली गई।
करीब तीन घंटे बाद जब दुर्गा लौटी तो उसे बस स्टैंड के पास महक की चप्पल मिली। तलाश करते-करते उसने अपनी बहन को सड़क किनारे झाड़ियों में बेहोश पड़ा पाया। वह तुरंत उसे घर ले गई।
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
परिजन महक को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
कोलगवां टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
Back to top button