भोपाल

युवाओं ने अनूठे अंदाज में बाइक पर निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जागरूकता का संदेश

युवाओं ने अनूठे अंदाज में बाइक पर निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जागरूकता का संदेश

यशभारत भोपाल।

1755322414 1001531071
1755322414 1001531027
1755322413 1001530869
1755322413 1001531082

स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नर्मदापुरम में अनूठे अंदाज में रैली निकाली। युवाओं ने लोगों को देश भक्ति के साथ ही जागरूकता का संदेश दिया। बॉडी बिल्डिंग में जाना पहचाना नाम मिस्टर इंडिया और मिस्टर एमपी का खिताब जीत चुके मिर्जा जमाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। सैकड़ों युवा इस रैली में शामिल हुए। सदर बाजार स्थित एमजे फिटनेस सेंटर से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं का समूह देश भक्ति के नारे लगाते हुए बाइक पर निकला। इस दौरान बॉडी बिल्डर को युवाओं ने मांसपेशियों का प्रदर्शन भी किया। मिस्टर इंडिया मिर्जा जमाल ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। इसके पूर्व के वर्षों में भी इस तरह का आयोजन किया जाता रहा है।

रैली सदर बाजार से होते हुए कलेक्ट्रेट रोड, पुलिस लाइन, मीनाक्षी चौक होते हुये बस स्टैंड, सतरस्ता पहुंची। इसके इसके बाद मुख्य बाजार क्षेत्र से होते हुये इंदिरा चौक, अस्पताल चौराहा से निकली। रैली का समापन वापस सदर बाजार पहुंची। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुये मिस्टर इंडिया जमाल बेग ने कहा कि लोग तिरंगा रैली निकाले का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना भी है। सभी लोग युवाओं ने देशभक्ति की भावना जगाने के लिए किसी भी तरह का नशा ना करें और खानपान पर ध्यान दें। यदि स्वास्थ्य रहेंगे तो किसी भी तरह की शारीरिक तकलीफ नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोग तरह तरह का अभ्यास करते हैं जिसके कारण गंभीर तरह की परेशानी में आ जाते हैं। शहर में निकाली रैली  के अवसर पर राम शर्मा, यश चौरे, मयंक बावरिया, संदीप कैथवास, यासिर खान, मोईन खान , मोईन साबरी, श्रेयांश राठौड़, आयुष नाहरिया, आशीष यादव, साहिल सराठे, दिव्यांश गौड़, रूद्र प्रताप सिंह, रोहित रावत, शुभम् यादव, रेहान खान, साहिल खान, अर्जुन चौहान, कुणाल मालवीय, सक्षम उपाध्याय, रसूल खान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button