मध्य प्रदेशराज्य

पुलिस भर्ती में असफल होने पर छात्रा ने जहर खाकर लगा ली फांसी : मौत 

ग्वालियर l ग्वालियर में उस वक्त हड़कंप पहुंच गया जब एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने जहरीला पदार्थ भी खाया था। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतिका पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी और लगातार असफल होने से डिप्रेशन में थी। अब पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

 

हजीरा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा में रहने वाली (22) वर्षीय पीड़िता अपने कमरे में गई। कुछ देर बाद परिजन उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button