मंडला lमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों को 1671 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित किया। इसमें मंडला जिले के 1,39,197 किसानों को 28.11 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव आरडी कॉलेज परिसर पहुंच गए हैं। यहां सभा स्थल में उन्होंने कन्या पूजन और भगवान बलराम की मूर्ति में माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 226.12 करोड़ रुपए की लागत के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 202.25 करोड़ रुपए के 9 कार्यों का भूमिपूजन और 23.87 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तय कार्यक्रम से करीब 35 मिनट देरी से हेलीपैड पहुंचे। उनके साथ भोपाल से मंडला सांसद भी हेलिकॉप्टर से आए हैं। हेलीपैड में कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी रजत सकलेचा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सीएम आरडी कॉलेज में आयोजित भगवान बलराम जयंती समारोह में शामिल होंगे। मंडला में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आने से पहले कांग्रेस ने स्थानीय समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मंडला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर ली। पुलिस ने कांग्रेसियों को नेहरू स्मारक से गिरफ्तार कर लिया है। करीब 20-30 कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई है।
मंडला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया की नगर पालिका की निरंकुशता, गंदगी, अतिक्रमण, सीवर लाइन, स्मार्ट मीटर से परेशान आदमी और सड़कों की खस्ता हालत को लेकर शासन प्रशासन का कई बार ध्यान आकर्षित किया गया है। लेकिन प्रशासन इस विषय में कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसको लेकर आज मुख्यमंत्री के मंडला आगमन पर उनका विरोध प्रदर्शन और काले झंडे दिखाए जाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों को 1671 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जाएगी। इस राशि का हस्तांतरण सिंगल क्लिक से किया जाएगा। मंडला जिले के 1,39,197 किसानों को 28.11 करोड़ रुपए मिलेंगे। कार्यक्रम में 226.12 करोड़ रुपए की लागत के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हैं।
इनमें 202.25 करोड़ रुपए के 9 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही 23.87 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का लोकार्पण होगा। लोकार्पण में भीमडोंगरी में पुलिस जनमित्र सहयोग केंद्र शामिल है। खजरी और अहमदपुर में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण होगा। लावाधार जलाशय का नहर सहित निर्माण 185 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के साथ किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यों में मदनपुर-नैझर मार्ग, नकावल पहुंच मार्ग और घुटास-उमरिया महली मार्ग प्रमुख हैं। इसके अलावा जनजातीय सांस्कृतिक केंद्र मंडला और पीएम ऊषा परियोजना के तहत शासकीय कला महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण भी शामिल है।