स्मैक के साथ डिलेवरी बॉय गिरफ्तार -आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

स्मैक के साथ डिलेवरी बॉय गिरफ्तार
-आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने ‘नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान के तहत एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह एक कंपनी में डिलेवरी बॉय का काम करता है। पुलिस को उसके पास से करीब 5.84 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करबी पौने दो लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेहरू नगर क्षेत्र विज्ञान भवन के सामने ग्राउंड में एक संदिग्ध युवक मादक पर्दाथ लेकर घूम रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशीर ली तो उसके पास से 5.84 ग्राम स्मैक मिली। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान ईडब्ल्यूएस गौरीशंकर परिसर बीडीए कटारा हिल्स निवासी आदित्य नामदेव पुत्र रजनीश नामदेव (28) के रूप में की है। आरोपी ऑनलाइन ग्रोसरीव अन्य घरेलू सामान बेचने वाली ब्लिंकिट कंपनी में डिलेवरी बॉय का काम करता है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान से स्मैक खरीद कर लाता था। इससे पहले भी वह स्मैक खरीद कर ला चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का भी पता लगा रही है कि वह स्वंय स्मैक का नशा करता था अथवा किन लोगों को स्मैक बेचता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







