सिक्योरिटी गार्ड ने की खुदकुशी, 2 साल पहले पत्नी ने छोड़ दिया था साथ

सिक्योरिटी गार्ड ने की खुदकुशी, 2 साल पहले पत्नी ने छोड़ दिया था साथ

रांझी थानांतर्गत शोभापुर में डिप्रेशन से जूझ रहे एक युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी जान दे दी। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक की पहचान सुनील रजक के रूप में हुई है, जो एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था।

पत्नी के छोड़ने से था परेशान
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दो साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा था। इस घटना के बाद से सुनील गहरे डिप्रेशन में चला गया था। पुलिस का मानना है कि इसी डिप्रेशन की वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस फिलहाल मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रही है।







