भोपाल

एमएलबी में दो दिवसीय सावन मेले में स्टार्टअप को किया गया प्रोत्साहित

 

एमएलबी में दो दिवसीय सावन मेले में स्टार्टअप को किया गया प्रोत्साहित

भोपाल,यशभारत। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय भोपाल की पूर्व छात्रा संघ द्वारा लगाए गए सावन मेले में स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया गया। समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य और पूर्व छात्रा संघ की ममता चंसोरिया ने छात्राओं के उत्साह को बढ़ाया। सावन मेले में छात्राओं सहित प्राध्यापकों ने भी उत्साह से भाग लिया ,इस मेले का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्राओं को प्रोत्साहित करना एवं महाविद्यालय से जुड़ाव के साथ उनके लिए एक स्टार्टअप प्लेटफार्म तैयार करना रहा,मेले के प्रथम दिन जहां छात्राओं ने हस्त निर्मित चूडी, बैंड बक्कल , पेंटिंग ,काफ्तान ,राखी सूट मटेरियल, सूट ,साड़ी ,साड़ी कवर मेहंदी ,फूड स्टाल में मंगोड़े और चाट आदि रहे ,वहीँ दूसरे दिन भी सभी ने खूब खरीदारी के साथ फूड स्टॉल में पानी पूरी ,कॉर्न ,साबूदाना बड़ा का आनंद उठाया और अंताक्षरी के माध्यम से प्राचार्य सर डॉ अग्रवाल ने पूर्व छात्राओं को रुक जाना नहीं का संदेश दिया पूर्व प्राचार्य डॉक्टर चंसोरिया ने इस तरह के मेले के आयोजनों को मेल मिलाप का मंच कहा और छात्राओं को आगे बढऩे का इसे मार्ग बताया ,महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्राओं ने सावन के गीत गाए और मेले का आनंद लिया। महाविद्यालय की पूर्व छात्रा संघ की संयोजक डॉ अंजली खरे सहित महाविद्यालय में पदस्थ 18 प्राध्यापक जिनमे डॉ बिलकिस ,डॉ कविता मालवीय, डॉक्टर रंजना श्रीवास्तव, डॉक्टर सबा अजीम, डॉक्टर ज्योति मालवीय, डॉक्टर माया राठी, डॉक्टर उषा कुकरेती,डॉक्टर रोली शुक्ला, और डॉक्टर संतोष श्रीवास्तव का बहुत सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button