जबलपुरमध्य प्रदेश

बंद किए गए बरगी बांध के सभी गेट

जबलपुर यश भारत। बारिश का क्रम थमने और कैचमेंट एरिया में बारिश न होने के कारण बरगी बांध में पानी की आवक कम होने के बाद शुक्रवार को बाकी पांच गेट भी बंद कर दिए गए हैं। कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद बांध के आधा मीटर खुले पांच गेटों को भी बंद कर दिया गया है। बांध के वर्तमान जलस्तर के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह बांध का जलस्तर 418.35 मीटर था। जबकि सुबह बांध में पानी की आवक 2027 क्यूमेक थी। गत वर्ष आज की तारीख में बांध का जलस्तर 420. 15 मीटर था। गौरतलब है कि जुलाई में हुई तेज बारिश के बाद पहली बार बांध के गेट 6 जुलाई को खोले गए थे और बाद में आवश्यकता अनुसार गेटों की संख्या घटाई बढ़ाई जाती रही लेकिन पांच गेट 6 जुलाई से ही खुले थे। बांध के गेट बंद होने के बाद नर्मदा के जलस्तर में भी उल्लेखनीय कमी आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button