मध्य प्रदेशराज्य

करेली में फायरिंग से हड़कंप : युवक को मारी गोली, घटना से सनसनी 

गोटेगांव/ नरसिंहपुरl जिले के करेली थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब प्रकाश नामक युवक ने एक विवाद के बाद स्थानीय निवासी अमित भाटिया को गोली मार दी। गोली अमित के पैर में लगी है।

       घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अमित पर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया।

 

घटना की सूचना पर करेली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।फिलहाल करेली में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button