भोपाल

पुलिस कमिश्नर के साथ 600 लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला  – बोट क्लब पर चलाया गया जन जागरूकता अभियान

पुलिस कमिश्नर के साथ 600 लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला
– बोट क्लब पर चलाया गया जन जागरूकता अभियान
भोपाल यशभारत। मध्यप्रदेश को नशा मुक्त करने पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत बोट क्लब बड़े तालाब पर जन जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा नगर रक्षा समिति, स्कूली विद्यार्थियों, गणमान्य नागरिको तथा बोट क्लब पर घूमने आए सैलानियों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभावों एवं विकारों के बारे में बताया गया। कमिश्नर ने कहा कि नशा केवल शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को खराब करता है बल्कि समाज को भी बुराई की ओर धकेलता है। नशे से जुड़े लोगों के संपर्क में आकर आज के युवा वर्ग बड़ी आसानी से शराब, गांजा इत्यादि नशे की गिरफ्त में आकर उसके आदी बन जाते हैं।
नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
उपरांत उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई एवं नशा मुक्ति का संदेश देने नगर रक्षा समिति, स्कूली विद्यार्थियों, गणमान्य नागरिकों तथा बोट क्लब पर घूमने आये सैलानियों समेत लगभग 600 लोगों द्वारा करीब 1 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर अपनी सहभागिता दी। साथ ही बच्चों ने नशा से होने वाली बुराईयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मनमोहन मंचन भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त जोन -3 रियाज इक़बाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन -3 शालिनी दीक्षित, एसीपी राकेश बघेल, एसीपी चंद्रशेखर पांडे, एसीपी विजय दुबे तथा जोन के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button