भोपाल

एमडी ड्रग तस्करी मामला: यासीन के लिए सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस्ट फॉर यासीन’ कैंपेनिंग चालने वाला जग्गा गिरफ्तार-क्राइम ब्रांच ने आरोपी के पास से पिस्टल और गांजा किया बरामद

एमडी ड्रग तस्करी मामला:
यासीन के लिए सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस्ट फॉर यासीन’ कैंपेनिंग चालने वाला जग्गा गिरफ्तार-फोटो
-क्राइम ब्रांच ने आरोपी के पास से पिस्टल और गांजा किया बरामद
भोपाल यशभारत।
एमडी ड्रग की तस्करी मामले के आरोपी यासीन अहमद के लिए सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस्ट फॉर यासीन’ नाम से कैंपेनिंग चलाने वाले जग्गा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और गांजा बरामद किया है। वहीं पुलिस ड्रग तस्करी के मुख्य आरोपियों से जुड़े पैडलरों से पूछताछ कर रही है।
एडिशनल डीसीपी क्राइम शैर्लेन्द्र सिंह चौहान ने बातया कि ड्रग तस्करी के जुड़े मामले के आरोपियों यासीन अहमद, शाहवर से पूछताछ के बाद पुलिस ने कल राजवेद सोसायटी निलगिरी कॉलनी नयापुरा कोलार रोड निवासी जगजीत सिंह डांस उर्फ जग्गा पुत्र अमरजीत सिंह(31) को हिरासत में मिला था। पुलिस ने जगजीत के पास से एक देशी पिस्टल और 20 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी जग्गा से पिस्टल और गांजा के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी जगदीप उर्फ जग्गा अपने दोस्त आरोपी यासीन अहमद के साथ किन-किन अपराधों में साथ रहा है। वहीं पुलिस ने कल अंश चावला को भी हिरासत में लिया था। लेकिन अंश से पुलिस को पूछताछ के दौरान कोई अहम जानकारी हाथ नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि आरोपी जग्गा की तरह अंश चावला भी आरोपी यासीन और शाहवर के काफी करीबी है।

‘जस्टिस्ट फॉर यासीन’ कैंपेनिंग चला रहा था जग्गा-
बताया जा रहा है कि ड्रग तस्करी के मामले में आरोपी यासीन अहमद मछली की गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपी जगदीप उर्फ जग्गा सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस्ट फॉर यासीन’ नाम से कैंपेनिंग चला रहा था। दरअसल जग्गा की लंबी चैट यासीन के मोबाइल में मिली थी। चैट में ड्रग को लेकर बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने कल आरोपी जग्गा को कल दिल्ली से लौटते वक्त राजाभोज एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button