भोपाल
महिला चिकित्सक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
महिला चिकित्सक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की भोपाल। टीटी नगर इलाके में एक महिला चिकित्सक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना मंगलवार देर रात की है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या की वजह का खुलासा नही हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक तुलसी नगर निवासी 27 वर्षीय शिवांगी यादव पिता कृष्ण कुमार यादव को परिजनों ने मंगलवार की रात मेें फंदे पर लटका देखा था। उसको फंदे से उतारकर परिजन जेपी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने चैक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वह एक निजी अस्पातल में काम करती थी। शिवांगी के पिता कृष्ण कुमार यादव होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज से रिटायर्ड हैं। तफ्तीश के लिए शिवांगी यादव के मोबाइल को जब्त कर लिया है।






