मध्य प्रदेशराज्य
नाली में मिले नवजात को जल्दी मिलेंगे माता-पिता : दंपति ने कलेक्टर से गोद लेने की जताई इच्छा

नरसिंहपुरl जिले के ग्राम मुराछ में पल के पास नाली में एक नवजात शिशु मिला था जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से शिशु को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज जारी हैl
नवजात शिशु को नाली से बचाने वाले दंपत्ति ने उसे गोद लेने की इच्छा जताई है। मंगलवार को नेपाल लोधी और उनकी पत्नी ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी शिशु को माता-पिता मिल जाएंगे l






