हरिहर राष्ट्रीय नाट्य समारोह और भरतमुनि राष्ट्रीय संगोष्ठी 24 जुलाई 2025 से शुभारंभ -भारतीय रंगमंच और नाट्यशास्त्र का भव्य उत्सव भोपाल में शुरू होने को तैयार
हरिहर राष्ट्रीय नाट्य समारोह और भरतमुनि राष्ट्रीय संगोष्ठी 24 जुलाई 2025 से शुभारंभ
-भारतीय रंगमंच और नाट्यशास्त्र का भव्य उत्सव भोपाल में शुरू होने को तैयार

भोपाल। मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी भोपाल एक बार फिर एक अद्वितीय सांस्कृतिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। हरिहर राष्ट्रीय नाट्य समारोह और भरतमुनि राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग और मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह आयोजन 24 जुलाई से 29 जुलाई 2025 तक रवींद्र भवन परिसर के विभिन्न सभागारों में संपन्न होगा। वहीं नाट्यशास्त्र पर आधारित भरतमुनि राष्ट्रीय संगोष्ठी 25 से 28 जुलाई तक गौरांजनी सभागार में आयोजित होगी।
हरिहर नाम की अवधारणा और आयोजन की प्रेरणा संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के अनुसार, “हरिहर” नाम शिव-विष्णु के दिव्य द्वैत का प्रतीक है, जो कला और विचार की एकता को दर्शाता है। श्रावण मास में आयोजित यह उत्सव प्रकृति, हरियाली और मानवीय संवेदनाओं के पुनरुत्थान का प्रतीक बनता है। समारोह का शुभारंभ हरियाली अमावस्या 24 जुलाई को किया जाएगा।
18 नाटकों का मंचन, चार दिन में 18 वक्तव्य
नाट्यशास्त्र पर विशेष चर्चा इस आयोजन में भारत के सुप्रसिद्ध रंगगुरु, निर्देशक, नाट्य विशेषज्ञ और शोधार्थी भाग ले रहे हैं। कुल 18 नाट्य प्रस्तुतियों के साथ नाट्यशास्त्र पर आधारित 18 वक्तव्य और शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। यह संगोष्ठी आने वाली पीढ़ियों के लिए नाट्यशास्त्र पर एक समृद्ध संदर्भ ग्रंथ भी तैयार करेगी। राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के शोधार्थी भागलेंगे।
इस आयोजन को लेकर जनजातीय विभाग के मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि नाट्य शास्त्र की महिमा का बखान होगा। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति केलिए मिल का पत्थर साबित होगा।







