फायरिंग रेंज घुघरा में अवैध शराब की खेप के साथ पकड़ा गया बदमाश, बिलहरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 62 लीटर अवैध शराब बरामद
कटनी, यश भारत। बिलहरी पुलिस ने फायरिंग रेंज घुघरा में बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री,भंडारण व परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहेरिया,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया ,थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में मुखबिरों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
फायरिंग रेंज घुघरा में प्रमोद उर्फ लाला सिंह पिता राजेंद्र सिंह उम्र 33 साल ग्राम बरखेड़ा चौकी बिलहरी थाना कुठला के कब्जे से कुल 62 लीटर देसी प्लेन मदिरा कीमती 28500 रुपया जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति प्रधान आरक्षक भारत विश्वकर्मा आरक्षक सौरभ जैन आरक्षक दिलकेश्वर सिंह आरक्षक संदीप भालवी की सराहनीय भूमिका रही ।कटनी, यश भारत। बिलहरी पुलिस ने फायरिंग रेंज घुघरा में बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। चौकी प्रभारी सुयश पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री,भंडारण व परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहेरिया,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया ,थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में मुखबिरों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
फायरिंग रेंज घुघरा में प्रमोद उर्फ लाला सिंह पिता राजेंद्र सिंह उम्र 33 साल ग्राम बरखेड़ा चौकी बिलहरी थाना कुठला के कब्जे से कुल 62 लीटर देसी प्लेन मदिरा कीमती 28500 रुपया जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति प्रधान आरक्षक भारत विश्वकर्मा आरक्षक सौरभ जैन आरक्षक दिलकेश्वर सिंह आरक्षक संदीप भालवी की सराहनीय भूमिका रही ।








