भोपाल

पत्नी से मोबाइल पर हुई बहस, टीआई ने खा लिया जहर

पत्नी से मोबाइल पर हुई बहस, टीआई ने खा लिया जहर

यशभारत भोपाल। पत्नी से मोबाइल पर बातचीत के दौरान हुए विवाद के बाद निशातपुरा थाना प्रभारी रुपेश दुबे ने रविवार देर रात जहर खा लिया। टीआई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस महकमे के अधिकारी अस्पाल पहुंचे। बताया जा रहा है कि दुबे का पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा है। निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने खुदकुशी की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि पत्नी ही उन्हें लेकर नेशनल अस्पताल पहुंची। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इस घटना के पीछे पारिवारिक तनाव को वजह बताया जा रहा है।

फोन पर चल रही थी बहस, इसी दौरान खा लिया जहर जानकारी के अनुसार, टीआई रूपेश दुबे कोलार इलाके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने निशातपुरा थाने के पास भी एक मकान किराए से लिया हुआ है। रविवार रात इसी मकान में उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button