साईनाथ ए सेक्टर पार्क के विकास के लिए सौंपा ज्ञापन – रहवासियों ने की पार्क के विकास और व्यवस्था करने की मांग

साईनाथ ए सेक्टर पार्क के विकास के लिए सौंपा ज्ञापन
– रहवासियों ने की पार्क के विकास और व्यवस्था करने की मांग
भोपाल यशभारत। साईंनाथ ए सैक्टर कॉलोनी में स्थित सेक्टर पार्क उपेक्षा का शिकार है। पार्क के जीर्णोद्धार करने की मांग स्थानीय रहवासियों ने वार्ड 80 के पार्षद से लिखित आवेदन देकर की है। दरअसल, स्थानीय पार्षद पति और मंडल महामंत्री गूड्डू भदौरिया लोगों की समस्याओं को जानने मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान रहवासियों ने कहा कि क्षेत्र का एकमात्र सार्वजनिक पार्क साईनाथ ए सैक्टर पार्क में कई प्रकार की असुविधाएं हो रही हैं। पार्क को एक सुरक्षित, स्व’छ और स्वास्थ्यवर्धक सार्वजनिक स्थल बनाया जाना आवश्यक है। पार्क के चबूतरे की फ्लोरिंग एवं छत जर्जर हो चुकी है, जिससे बारिश में पानी टपकता है और नागरिकों को बैठने में असुविधा होती है। कालोनी वासियों द्वारा समय समय पर सार्वजानिक कार्यक्रम किए जाते हैं। अगले माह गणेश जी की स्थापना की जाएगी। दस दिवसीय कार्यक्रम किए जाएंगे इसके लिए छत की मरम्मत करवाई जाए। पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाना आवश्यक है। साथ ही पार्क में पेड़ों की देख-रेख एवं उनकी कटाई-छटाई के लिए एक माली नियमित रूप से तैनात किया जाए, ताकि यह स्थल और अधिक उपयोगी और सुंदर बन सके। नल का कनेक्शन न होने के कारण पेड़ों पौधों की सिंचाई और नागरिकों को जल सुविधा में कठिनाई होती है। इसकी वजह से उनके द्वारा नल कनेक्शन को जोडऩे की मांग की है। इसके अलावा ओपन जिम की स्थापना की मांग भी की गई। नियम व निर्देश का लगाया जाए बोर्ड लोगों की मांग है कि पार्क में नियम एवं निर्देश बोर्ड लगाया जाए जिसमें यह स्पष्ट रूप से लिखा हो कि पालतू एवं आवारा जानवरों को पार्क में लाना मना है। कॉलोनी के कुछ लोग जानबूझकर पालतू जानवरों को पार्क में लाकर गंदगी और भय का वातावरण बना देते हैं। जब उन्हें रोका जाता है तो वे बहस करने लगते हैं। जिससे विवाद एवं नकारात्मक माहौल बनता है। यदि स्पष्ट दिशा निर्देश बोर्ड लगा दिया जाए तो ऐसी घटनाएं कम होगी और नागरिकों को मानसिक शांति मिलेगी। इस दौरान संजय कुमार उ”ावने,रमेश जुनेजा, कमलेश ठाकुर , संतोष समाधिया,विशाल श्रीवास्तव, राजेश इसरानी,दक्ष सेंगर, ईशान साहनी,माखन राजपूत, अनूप कान्हेरे आदि मौजूद थे।






