मध्य प्रदेशराज्य

यात्री बस ओवरटेक करते ट्रक से टकराई : ड्राइवर गंभीर घायल,यात्री सुरक्षित,कुरई घाटी की घटना

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 44 में कुरई घाटी के पास दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया।जहां यात्रियों से भारी बस एक ट्राले में जा घुसी, इस हादसे में बस के ड्राइवर गंभीर घायल हो गए। वह तो गनीमत थी यात्रियों को कोई चोट नही आई।

 

जानकारी के अनुसार एक ट्रक हैदराबाद से गोरखपुर जा रहा था। और एक यात्री बस नागपुर से जबलपुर जा रब थी जब वह कुरई घाटी के समीप पहुंचे तो बस चालक ने ओवरटेक किया जिसके कारण बस ट्राले में जा घुसी। इस दुर्घटना में बस के सामने का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और चालक गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। घटनास्थल पर कुरई थाना पुलिस बल तथा एनएच में तैनात एंबूलेंस-पेट्रोलिंग ने मौके पर पहुंच गई। और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई पहुंचाया गया। घायल ड्राइवर का नाम दिलीप तिवारी पिता किशन लाल तिवारी उम्र 50 वर्ष निवासी गोरखपुर है। कंडक्टर का नाम विशाल पिता रामधर राजपूत 26 वर्ष निवासी गोरखपुर है जो सुरक्षित है। घायल ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रैफर कर दिया गया है। वह तो गनीमत थी कि बस में बैठे यात्रियों को चोट नही आई। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो व वाहनों का आना जाना अधिक होता है। घटना के समय लोग मौजूद होते या अन्य वाहन होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं इसके बाबजूद वाहन चालक।लापरवाही बरत रहे हैं और।हादसे का शिकार हो रहे हैं।

कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि कुरई घाटी में बस क्रमांक BR 06 PG 8567 और ट्रक क्रमांक GJ 05 DZ 4122 की टक्कर होने की जानकारी मिली थी। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button