चार मंदिरों में चोरियां करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
A cunning thief who committed thefts in four temples has been arrested

चार मंदिरों में चोरियां करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
जबलपुर। क्राइम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार मंदिरों में चोरियां करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया हैं। जिसने पूछताछ मेें लार्डगंज थाना क्षेत्र से दो, अधारताल और माढ़ोताल में एक-एक मंदिर में चोरी करना कबूल किया।
नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव ने बताया कि लार्डगंज थना अंतर्गत आगा चौक स्थित श्री राम हनुमानमंदिर और निवाडगंज स्थित मंदिर, अधारताल थाना अंतर्गत न्यू राम नगर स्थित सिध्दपीठ संकट मोचन हनुमान मंदिर, माढ़ोताल थाना अंतर्गत पारस परिसर हनुमान मंदिर में चोरियां हुई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए थे। सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। इसके आधार पर जीरो डिग्री में दबिश देते हुये पियूष बागरी 20 वर्ष निवासी पन्नी मोहल्ला सुहागी अधारताल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर चोरियों का खुलासा कि। जिसके कब्जे से रूपयों मे से कुछ रूपये पास में होना एवं शेष रूपये खर्च कर देना बताया। आरोपी की निशादेही पर चुराये रूपयों मे से बजे शेष 14 हजार 500 रूपये जप्त करत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।







