मध्य प्रदेशराज्य
मूसलाधार बारिश : डिंडोरी में सरकारी स्कूल में छुट्टियां घोषित,12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
डिंडोरी यश भारतl भारी बारिश का दौर जारी है जिसके चलते पूरे प्रदेश में आम जल जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है इसी के चलते अति वर्षा को देखते हुए डिंडोरी में आज सरकारी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैl
मध्यप्रदेश में पिछले एक महीने से जारी तेज बारिश की वजह से कुल 54 बड़े बांधों में पानी बढ़ गया है। जोहिला, बरगी, बाणसागर, सतपुड़ा समेत कई डैम तो ओवरफ्लो भी हो रहे हैं। इनके गेट खोलने पड़े हैं। आज गुरुवार को ग्वालियर समेत प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान जिन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, उनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना शामिल हैं। यहां साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
डिंडौरी में अतिवर्षा के चलते कलेक्टर नेहा मारव्या ने सरकारी स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया है।







