मध्य प्रदेशराज्य
दमोह में मगरमच्छ ने महिला को बनाया शिकार : शव बरामद.. पानी लेने गई थी महिला ,क्षेत्र में दहशत

दमोह।वन परिक्षेत्र दमोह के अंतर्गत आने वाली कनिया घाट पटी इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। व्यारमा नदी में पानी लेने गई एक महिला को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया।
जानकारी के अनुसार, मालतीबाई पति मेघराज सिंह, निवासी कनिया घाट पटी, रोज की तरह नदी के किनारे गई थीं, तभी अचानक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और जबड़े में फंसाकर पानी में खींच लिया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मगरमच्छ ने महिला को छोड़ दिया, जिसके बाद टीम ने महिला का शव बरामद कर लिया है।
यह घटना क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रही है। बताया जा रहा है कि व्यारमा नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी पहले भी हादसों का कारण बन चुकी है।
वन विभाग द्वारा लोगों से नदी के किनारे सावधानी बरतने और बिना आवश्यकता नदी में न उतरने की अपील की गई है।
जांच जारी है, क्षेत्र में मगरमच्छ के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए वन अमले को अलर्ट मोड पर रखा गया है।







