भोपाल

अब फिर प्रदेश के दौरे पर आ रहे राहुल गांधी इस बार बुंदेलखंड पर रहेगा पूरा फोकस 

अब फिर प्रदेश के दौरे पर आ रहे राहुल गांधी इस बार बुंदेलखंड पर रहेगा पूरा फोकस

भोपाल। एक बार फिर से कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से मप्र के दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा इस माह के अंत में है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों से चर्चा में दी है। यह उनका दो माह में दूसरा दौरा है। पटवारी ने बताया कि इस बार राहुल गांधी बुंदेलखंड के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे ओबीसी के लोगों से संवाद करेंगे। दरअसल , उनका पूरा फोकस मप्र पर बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले राहुल 3 जून को भोपाल आए थे। तब वे भोपाल में करीब तीन घंटे रहे थे। तब वे यहां लगभग छह घंटे रुके थे। तब उनके द्वारा भोपाल में संगठन द्वारा शुरु किए जाने वाले सृजन अभियान की शुरुआत की गई थी। इस दौरान उनके द्वारा संगठन की कई बैठकें की गई थीं। पटवारी के मुताबिक फिलहाल उनका दौरा कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड क्षेत्र पर फोकस की वजह है बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बेहद खराब प्रर्दशन। बीते चुनाव में बुंदेलखंड अंचल की 26 सीटों में से 21 पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी, जबकि कांग्रेस इस इलाके की महज 5 सीट ही जीत सकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button