सात नायब तहसीलदार और तीन पटवारी ने दी आमद राजधानी में 11 नायब तहसीलदारों की कमी को किया जा रहा पूरा

सात नायब तहसीलदार और तीन पटवारी ने दी आमद राजधानी में 11 नायब तहसीलदारों की कमी को किया जा रहा पूरा
भोपाल,यशभारत । राजधानी में नायब तहसीलदार और पटवारियों ने पद स्थापना कार्यालय में अपनी आमद दे दी है। इनमें सात नायब तहसीलदार और 3 पटवारी है। जबकि भोपाल के लिए 14 नायब तहसीलदार और 10 पटवारियों के पदस्थापना के आदेश किए गए थे। राजधानी में जिला प्रशाासन में राजस्व अधिकारियेां और कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद अपनी आमद देना शुरू कर दी है। गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय के भू अभिलेख शाखा में 3 पटवारियों और स्थापना शाखा में 7 नायब तहसीलदारों ने अपनी आमद दे दी है। राजधानी में विगत कुछ वर्षोँ से 11 नायब तहसीलदारेां की कमी थी जिससे तहसील कार्यालयों मे राजस्व कार्यों में लेटलतफी हो रही थी। इस वजह से जनता के भी नामांतरण,बटान सहित अनेकों कार्य प्रभाावित हो रहे थे जिसकी शिकायत कलेक्टर कार्यालय मे भी की जाती रही है। वहीं पटवारियों को विगत दिनों में रिश्वत के मामलों में लोकायुक्त कार्यवाही के चलते निलंबित किया गया था जिससे पटवारियों की संख्या कम हो गई थी जिनकी पूर्ति के लिए प्रशासन के द्वारा 8 पटवारियों को स्थानांतरित किया है। जिला प्रशासन ने राजस्व अधिकारियों की पूर्ति के लिए पूर्व से नायब तहसीलदारों के स्थान को भरने और जिन तीन के स्थानांतरण हुए हैं उनको पूरा करने के लिए 14 नायब तहसीलदारों को भोपाल के लिए पदस्थापना के आदेश किए थे जिनमे से भूपेन््रद केलसिया,शुभम जैन, निधि तिवारी, यशवर्धन सिंह, दिनकर चतुर्वेदीर, मो इदरीश खान, राजेन्द्र त्यागी ने अपनी आमद दे दी है।






