जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में बारिश में जलभराव से हादसा, आधारताल में रिक्शा पलटा, बच्चों और महिलाओं को मामूली चोटें

जबलपुर में बारिश में जलभराव से हादसा, आधारताल में रिक्शा पलटा, बच्चों और महिलाओं को मामूली चोटें

जबलपुर में मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। आधारताल क्षेत्र में जलभराव के कारण एक बड़ा गड्ढा हादसे का सबब बन गया, जिसमें एक रिक्शा पलट गया। इस रिक्शे में सवार दो स्कूली बच्चों और तीन महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। यह घटना 26 जून की बताई जा रही है और इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

1751545349 Untitled 4 copy

रिक्शा आधारताल से रद्दी चौकी की ओर जा रहा था, तभी जलभराव के कारण ड्राइवर को सड़क का गड्ढा दिखाई नहीं दिया। जैसे ही रिक्शा गड्ढे में गया, वह असंतुलित होकर पलट गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर सभी सवारों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बने क्षतिग्रस्त नाले के कारण यह गड्ढा बना है, जो पानी भरने पर दिखाई नहीं देता। उन्होंने पहले भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button