यशभारत की खबर सच निकली : हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, वीडी की विदाई

भोपाल, यशभारत। यशभारत ने जैसी की संभावना व्यक्त कर दी थी, बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल निर्विरोध मध्यप्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव खंडेलवाल के प्रस्तावक बने।भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री वीरेंद्र खटीक के बगल में बैठे हेमंत खंडेलवाल को इशारा किया। इसके बाद सीएम मोहन यादव उनका हाथ पकड़कर मंच पर लेकर पहुंचे। धर्मेंद्र प्रधान, विवेक शेजवलकर और सरोज पांडे के सामने उन्होंने नामांकन दाखिल कराया। भाजपा कार्यालय के सभागार में चुनाव अधिकारी और चुनाव प्रभारी के साथ ही पर्यवेक्षक सरोज पाण्डे, सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक भी मौजूद हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव खंडेलवाल के प्रस्तावक बने। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री वीरेंद्र खटीक के बगल में बैठे हेमंत खंडेलवाल को इशारा किया। इसके बाद सीएम मोहन यादव उनका हाथ पकड़कर मंच पर लेकर पहुंचे। धर्मेंद्र प्रधान, विवेक शेजवलकर और सरोज पांडे के सामने उन्होंने नामांकन दाखिल कराया। भाजपा कार्यालय के सभागार में चुनाव अधिकारी और चुनाव प्रभारी के साथ ही पर्यवेक्षक सरोज पाण्डे, सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक भी मौजूद हैं।







