मध्य प्रदेशराज्य

BREAKING : खेत की मेड़ विवाद में लाठी से हमला : युवक की मौत… आरोपियों की गिरफ्तारी तक परिजन शव देने को राजी नहीं

रैगांव (सतना)।खड़ौरी गांव में गुरुवार दोपहर खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुनेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव को पोस्टमार्टम के लिए देने से इंकार कर दिया।

घटना का विवरण:
पुलिस के अनुसार, मुनेंद्र सिंह अपने भतीजे और एक दोस्त के साथ खेत पर पहुंचा था। वहीं पर पहले से मौजूद संपत कुशवाहा और नंदकिशोर कुशवाहा से खेत की मेड़ पर बारी लगाने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

मृतक के भाई का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर मुनेंद्र के सिर पर गंभीर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रैगांव थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। लेकिन परिजनों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं सौंपेंगे।

एसडीओपी चित्रकूट रोहित राठौर भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक आरोपी फरार हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button