पत्नी दे रही धमकी तुम्हारा हाल भी राजा रघुवंशी जैसा करा दूंगी

जबलपुर यशभारत। प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला इंदौर शहर इन दिनों पूरे देश में सुर्खियों में है। जिसके पीछे वजह है यहां के कारोबारी राजा रघुवंशी की उसकी पत्नी सोनम के द्वारा हनीमून के दौरान मेघालय में अपनी प्रेमी के साथ मिलकर कराई गई सजिशन हत्या। किसी शहर से अब एक और नया मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने प्रेम प्रसंग की चलते अपने पति को धमकी दे डाली है कि यदि उसने ज्यादा कुछ किया तो वह उसका हाल भी राजा रघुवंशी की तरह करा देगी। पति ने इसकी शिकायत पुलिस में भी की है। साथी पुलिस से यह गुहार भी लगाई है कि पत्नी और उसके प्रेमी से उसकी जान को खतरा है और उसकी जान बचाई जाए। इंदौर के बाबू मुरारी कॉलोनी में रहने वाले प्रेम नारायण नामक शख्स ने इंदौर की एयरपोर्ट थाने में की गई शिकायत में अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मूलत दमोह के रहने वाले प्रेम नारायण देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर बतोर मशीन ऑपरेटर काम करते हैं। 2 साल पूर्व ही उन्होंने मानसी से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी इतना ही नहीं शादी की बाद उसने अपनी पत्नी को एयर होस्टेस बनाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर में एडमिशन कराया था लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी भूल निकली। ट्रेनिंग सेंटर आते जाते वक्त पत्नी मानसी के संबंध दीपक नामक युवक से बन गए और यहीं से प्रेम की परेशानियां शुरू हो गई। प्रेम को जब अपनी पत्नी के अफेयर का पता चला तो उसने आपत्ति की और पत्नी को समझाया भी लेकिन इसका उलटा असर हुआ। पत्नी और प्रेमी के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दे रही है। उधर मानसी का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती। बल्कि तलाक चाहती है। प्रेम नारायण का कहना है कि उसने तो यह सोचकर पत्नी को एयरहोस्टेस बनाना चाहा था कि वह मेरे साथ एयरपोर्ट पर अच्छी नौकरी कर सके लेकिन वह तो सिटी बस में किसी और को दिल दे बैठी। अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की धमकियों से प्रेम इतनी दहशत में आ चुका है कि उसने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी कभी भी उसकी हत्या करवा सकती है उसकी जान बचाई जाए। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पत्नी को प्रेमी संग देख भडका पति काट दी नाक
एक और चौंकाने वाली घटना उत्तर प्रदेश की हरदोई जिले से सामने आई है जिसमें किसी और के प्यार में पागल महिला जब अपने प्रेमी के घर मिलने पहुंची महिला तू यह बात उसके पति को बर्दाश्त नहीं हुई। पति भी पीछे-पीछे प्रेमी के घर पहुंच गया और वहां उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के संग रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी को प्रेमी के साथ देख पाती इतना भड़क गया कि उसने किसी धारदार वस्तु से हमला कर पत्नी की नाक ही काट दी। खून से लथपथ महिला को पहले हरदोई की मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ की मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। घटना 18 जून की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। घायल महिला का कहना है कि पति के घर वाले उसे मारना चाहते थे इसलिए वह बचने के लिए अपनी प्रेमी सुशील के घर पहुंची थी लेकिन सुशील के भाई ने उसके घर वालों को बुला लिया जबकि सुशील उसे बचा रहा था। और इसी बीच मौका पाते ही पति ने नाक पर हमला कर दिया। महिला का कहना है कि वह 10 माह से सुशील से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।







